फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दिनदहाड़े एएनएम से चेन लूटी

विज्ञापन
घटना की जानकारी देतीं एएनएम गायत्री देवी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। शहर में मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश रजी चौक इलाके से एएनएम की चेन लूट ले गए। एएनएम अपने घर से कूटू का आटा लेने के लिए निकलीं थीं। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंची लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्राहमपुर निवासी गायत्री देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह भदौरिया दातागंज इलाके में सराय पिपरिया केंद्र पर एएनएम हैं। मंगलवार को उन्होंने महाशिवरात्रि का व्रत रखा था। इससे वह शाम करीब पांच बजे अपने घर के नजदीक परचून की दुकान पर कूटू का आटा लेने आईं थीं। वह दुकान की ओर जा रहीं थीं तभी रजी चौक की ओर से बाइक पर सवार दो बदमाश आए और उन्होंने चेन लूट ली और जवाहरपुरी की ओर भाग गए। कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। शोर मचाया लेकिन बदमाश नहीं पकड़े जा सके। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। एएनएम ने इस संबंध में तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें