फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडेड ट्रक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। बालू से ओवरलोड वाहनों की आवाजाही सोमवार सुबह एसडीएम सदर की नजर में चढ़ गई। एसडीएम ने बालू से ओवरलोडेड ट्रक को छतुइया रेल फाटक के पास कब्जे में ले लिया। बाद में पुलिस को बुलाकर ट्रक उनके हवाले कर दिया। बाद में ट्रक को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

पड़ोसी जिले कासगंज में जिस स्थान पर खनन प्वाइंट है, उससे बालू लोडिंग के बाद ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉलियां बदायूं के गांव खजुरारा और ननाखेड़ा के पास से निकलती हैं। बताते हैं कि पिछले कुछेक दिनों से ट्रकों और डंपरों में भी बालू की लोडिंग की जा रही है। सोमवार सुबह एसडीएम सदर एसपी वर्मा कांवड़ यात्रा रूट के निरीक्षण को पहुंचे तो उनकी नजर बालू से ओवरलोड ट्रक पर पड़ गई। एसडीएम ने ट्रक रुकवा कर चालक से बालू के बारे में जानकारी की। एसडीएम ने मौके पर ही पुलिस को बुला लिया। ट्रक कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। एसडीएम ने खनन इंसपेक्टर से भी बात की। खनन इंसपेक्टर कोतवाली पहुंचे और ओवरलोड ट्रक को सीज करा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें