फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडियाकर्मी को पीटा और हवालात में डाला, दरोगा और सिपाहियों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज कोतवाली में तैनात दरोगा और सिपाहियों ने एक मीडियाकर्मी को पीटा और उसे हवालात में डाल दिया। मीडियाकर्मी का कसूर यह था कि वह कोतवाली में चीख-पुकार सुनकर पहुंचा था। उसने एक व्यक्ति को पीटे जाने का कारण पूछा तो दरोगा बिगड़ गया और उसने यह हरकत कर डाली। एसएसपी के आदेश पर दरोगा और दो सिपाहियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। तीनों पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मीडियाकर्मी ओमवीर दातागंज कस्बा निवासी है। वह एक अखबार से दातागंज से जुड़ा है। ओमवीर के मुताबिक शनिवार शाम वह दातागंज कोतवाली के सामने से गुजर रहा था। इसी दौरान उसे कोतवाली के अंदर से चीख-पुकार की आवाज सुनाई दी। वह रुक गया और कारण जानने के लिए कोतवाली में चला गया। आरोप है कि वहां दरोगा कृष्णपाल सिंह और दो सिपाही यतेंद्र नाम के व्यक्ति को पीट रहे थे। यह देखकर ओमवीर ने दरोगा से उस व्यक्ति को पीटे जाने का कारण जानना चाहा। इससे दरोगा बिगड़ गया। पहले उसने अभद्रता की। फिर नजदीक में खड़े नगरिया खुर्द निवासी सुखपाल सिंह के कहने पर ओमवीर की पिटाई शुरू कर दी. फिर ओमवीर को घसीटते हुए हवालात में ले जाकर डाल दिया। पिटाई से ओमवीर के गंभीर चोटें आईं।
इसकी जानकारी होते ही एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने तत्काल जांच शुरू करा दी। इसके साथ ही आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। कोतवाली पुलिस ने दरोगा कृष्णपाल सिंह और दो सिपाहियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। तीनों पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली में ओमवीर के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। इस पर ओमवीर की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। उसके बाद अन्य कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें