फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा में जनसभा कर रहे सपा प्रत्याशी के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। चुनाव आचार संहिता और कोरोना गाइड लाइन उल्लंघन के मामले में सहसवान से सपा प्रत्याशी ब्रजेश यादव, सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव हाफिज इरफान को नामजद करते हुए सहसवान पुलिस ने 250 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सपा प्रत्याशी सहसवान के मदरसा फैजान ए रजा में जनसभा कर रहे थे।
विज्ञापन

सहसवान कोतवाली की सब इंस्पेक्टर सरिता रानी सोमवार को हमराहों के साथ नगर के भ्रमण पर थीं। सूचना मिली कि मोहल्ला सैफुल्लागंज स्थित मदरसा फैजान एक रजा में सपा प्रत्याशी बिना अनुमति के जनसभा कर रहे हैं। कोरोना गाइड लाइन का पालन भी नहीं हो रहा। हमराहों के साथ वह मौके पर पहुंचीं। यहां वीडियोग्राफी कराने के साथ जनसभा को खत्म कराया। सरिता रानी की ओर से सहसवान पुलिस ने सपा प्रत्याशी ब्रजेश यादव, हाफिज इरफान को नामजद और 250 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें