बदायूं। कोर्ट के आदेश पर बिनावर पुलिस ने सिपाही आकाश के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
बिनावर थाने के एक गांव के एक व्यक्ति ने सिपाही पर 60 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। उसका कहना था कि उनकी बेटी ने अप्रैल 2017 में गांव के ही एक युवक के कारण खुदकुशी कर ली थी। उसने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद सिपाही आकाश ने कार्रवाई कराने को लेकर उससे 60 हजार रुपये वसूले थे। बाद में न तो कार्रवाई हुई और न रुपये वापस मिले। कोर्ट के आदेश पर बिनावर पुलिस ने सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद