फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म की कोशिश, कपड़े फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव में गोबर डालने गई महिला से दुष्कर्म की कोशिश की गई। कपड़े फाड़ने का आरोप भी लगाया है। थाना पुलिस तहरीर पर जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक ग़ांव निवासी महिला शुक्रवार सुबह आठ बजे गांव के पास खेत में गोबर डालने गई थी। महिला का पति ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है और वह परिवार के अन्य लोगों के साथ गांव में रहती है। आरोप है कि जब महिला गोबर डालकर अपने घर को चली तो गांव के ही युवक ने उसे बदनियती से दबोच लिया और महिला को खींचकर गन्ने के खेत में ले गया। उससे दुष्कर्म की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया तो युवक ने महिला के साथ मारपीट कर दी और उसके कपड़े फाड़ दिया। शोर सुनकर महिला की सास भी आ गईं। तब आरोपी चेतावनी देकर फरार हो गया। शोर सुनकर महिला का देवर भी मौके पर पहुंचा। घटना के बाद महिला अपने देवर के साथ थाने गई और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
इस संबंध में इंस्पेक्टर खीम सिंह जलाल आरोपों की जांच कर रहे हैं। सीओ उझानी ने बताया कि प्रकरण जानकारी में नहीं है। जानकारी कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें