फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल रिचार्ज के बहाने खाता खाली कर रहे साइबर ठग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कई जिलों में सक्रिय साइबर अपराधी लोगों को ठगने के नए नए तरीके प्रयोग कर रहे हैं। अब उन्होंने मोबाइल रिचार्ज के बहाने लोगों को चूना लगाना शुरू कर दिया है। इसके लिए अपराधी लोगों को कॉल करते हैं। उनसे कहते हैं कि उनका रिचार्ज खत्म हो गया है। उनका नंबर ब्लॉक होने वाला है। इससे बचना है तो दिए गए मेसेज लिंक पर क्लिक करें और नंबर ब्लॉक होने से बचाएं। जैसे ही व्यक्ति मेसेज पर क्लिक करते हैं कि उनका खाता खाली हो जाता है।
विज्ञापन

लखनऊ जिले में इस तरह का एक मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को कॉल करके बताया कि उसका रिचार्ज खत्म होने वाला है। वह मोबाइल नेटवर्क कंपनी से बोल रहे हैं। अगर मोबाइल रिचार्ज नहीं किया तो उनका नंबर ब्लॉक कर दिया जाएगा। फिर ये नंबर जल्द शुरू नहीं होगा। इससे बचने के लिए भेजे गए मैसेज लिंक पर क्लिक करें। जब उन्होंने मेसेज लिंक पर क्लिक किया कि उनके खाते से सारी रकम उड़ा ली गई। हालांकि ये मामला लखनऊ जिले का है लेकिन साइबर ठग हर व्यक्ति को अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। बदायूं जिले में भी अब तक साइबर ठगों के तमाम लोग शिकार हो चुके हैं। इन मामलों को देखते हुए एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग साइबर ठगों से सावधान रहें। उनकी कॉल या मेसेज पर क्लिक न करें, अपने खाता से संबंधित कोई जानकारी भी न दें, अन्यथा वह साइबर ठगों के शिकार हो सकते हैं।
-----------------
इन बातों का रखें ध्यान
- अनजान कॉल आने पर पहले जांच पड़ताल करें
- मैसेज लिंक पर क्लिक न करें
- अपना ओटीपी शेयर न करें
- खाता नंबर और आधार नंबर भी शेयर करने से बचें
- एसएमएस में दिए गए मोबाइल नंबर पर क्लिक न करें
-
साइबर ठगों से सावधान रहें। वह हर प्रकार से लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। इनसे बचना है तो अपने खाता, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और आधार कार्ड नंबर शेयर न करें। वह बैंक अधिकारी या कस्टमर केयर के बहाने कॉल करते हैं। फिर जानकारी लेकर खाता खाली कर देते हैं। अंजान लोगों या कॉल करने वालों को कोई जानकारी न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें