म्याऊ (बदायूं)। बृहस्पतिवार रात म्याऊ कस्बा निवासी प्रेमपाल ने अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। परिवार वालों के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान प्रेमपाल की शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र में शादी हुई थी। उसके एक बेटी है। मंगलवार को प्रेमपाल अपनी पत्नी को विदा कराने उसके मायके गया था। परिवार के मुताबिक पत्नी ने उनके साथ आने से इनकार कर दिया। प्रेमपाल बृहस्पतिवार शाम वहां से लौटकर आया और रात करीब आठ बजे अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। देर रात तक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई चलती रही। संवाद