बिल्सी। बुधवार शाम रोडवेज बस में बिल्सी निवासी दंपती के तीस हजार रुपये और करीब दो लाख रुपये के जेवर किसी चोर ने उड़ा दिए।
मोहल्ला संख्या आठ निवासी कपड़े का काम करने वाले कय्यूम हुसैन अपनी पत्नी सन्नो बेगम के साथ संभल जिले के सैदनगली से एक शादी समारोह में भाग लेकर दिल्ली रूट पर चलने वाली बदायूं डिपो की बस से बिल्सी को लौट रहे थे। उन्होंने अपना सामान से भरा हुआ बैग बस गैलरी में रख दिया। घर पर आकर उन्होंने बैग को खोल कर देखा तो उनके होश उड़ गए। बैग में रखे तीस हजार रुपये और करीब दो लाख के आभूषण गायब थे। इसके बाद पीड़ित दंपती ने इसकी सूचना परिवार के अन्य लोगों को दी। संवाद