लावेला चौक पर मेडिकल स्टोर चेक करते आबकारी और ड्रग इंस्पेक्टर। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। बुधवार शाम आबकारी इंस्पेक्टर रोहित शर्मा, आबकारी इंस्पेक्टर सीमा कुमारी और ड्रग इंस्पेक्टर नवनीत कुमार ने संयुक्त रूप से लावेला चौक पर एक-एक मेडिकल स्टोर चेक किया। दवाइयां देखीं। उन्होंने जिला अस्पताल के सामने और महिला अस्पताल के आसपास के मेडिकल स्टोर भी चेक किए लेकिन कहीं नशे की दवाइयां बरामद नहीं हुईं। रोहित शर्मा ने बताया कि तमाम लोग नशा करने वाली गोलियों का प्रयोग करते हैं। टिंचर को भी शराब के रूप में दुरुपयोग करते हैं। इससे मेडिकल स्टोरों पर तलाशी अभियान चलाया गया था। अगर किसी मेडिकल स्टोर पर यह बिकता हुआ मिला तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद