बदायूं। दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकालने वाले पति समेत छह लोगों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है।
सिविल लाइन में रहने वाले अतुल सक्सेना की पुत्री दिव्या सक्सेना का विवाह दो साल पहले लखनऊ आम्रपाली मार्केट निवासी सानिध्य श्रीवास्तव से हुआ था। अतुल सक्सेना का कहना है कि उन्होंने करीब तीस लाख रुपये खर्च किए थे, आरोप लगाया कि इसके बाद भी ससुराल वाले दहेज में कार की मांग को लेकर दिव्या को प्रताड़ित करते थे। बेटी का ननदोई उसके साथ अभद्रता करता था। ससुराल में उसे बेटी को पता लगा कि पति के किसी से संबंध हैं। शिकायत सास से की तो सब लोगों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। विवाहिता की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में सानिध्य श्रीवास्तव, चेतन श्रीवास्तव, नीलम श्रीवास्तव, अनुकीर्ति श्रीवास्तव, गौतम तथा बदायूं निवासी बीजल के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। संवाद