ककराला (बदायूं)। शनिवार रात ककराला के वार्ड नंबर 17 में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया।
परिवार वालों के मुताबिक रात करीब आठ बजे वार्ड नंबर 11 निवासी 22 वर्षीय मरबूब पुत्र कामिल खां के मोबाइल पर किसी की कॉल आई और उसके बाद मरबूब बात करते हुए सड़क के बाद वार्ड नंबर 17 में एक निर्माणाधीन मकान के पास चला गया। जहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया, जिससे उसकी गर्दन पर चोट आई और एक हाथ कट गया। युवक बाहर दौड़ा। उसे देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को तुरंत जिला अस्पताल ले गई। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उस पर किन लोगों ने हमला किया था। देर रात तक इसका पता नहीं चला। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है। संवाद