फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप कनेक्शन दिलाने के नाम पर 1.70 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
उघैती (बदायूं)। एक किसान से नलकूप का कनेक्शन कराने के नाम पर एक लाख 70 हजार रुपये ठग लिए गए। कनेक्शन न होने पर किसान को ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने रुपये वापस मांगे लेकिन आरोपी ने रुपये नहीं लौटाए। तब किसान ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम अमानाबाद निवासी रामनिवास काफी समय से अपने नलकूप का कनेक्शन कराना चाहते थे। इसके लिए वह उघैती के विद्युत उपकेंद्र गए। आरोप है कि उपकेंद्र पर सैदपुर का एक दलाल मिल गया। उसने अधिकारियों से अपनी अच्छी साठगांठ बताकर कनेक्शन कराने का भरोसा दिया। इससे रामनिवास आरोपी की बातों में आ गए और उसे एक लाख 70 हजार रुपये दे दिए। विद्युत उपकेंद्र से एक-दो पोल भी दिलवा दिए लेकिन वह कनेक्शन नहीं करा पाया। दो माह तक वह आज-कल की बात कहकर टालता रहा। इसके बाद वह टालमटोल करता रहा। ज्यादा पूछने पर उसने फोन रिसीव करना बंद कर दिया। तब उन्हें ठगे जाने का अहसास हुआ। उन्होंने आरोपी से रुपये मांगे तो उसने देने से इनकार भी कर दिया। उन्होंने थाना पुलिस और बाद में एसएसपी कार्यालय आकर तहरीर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी न सिर्फ उन्हें बल्कि गांव के चार-पांच और लोगों से भी ऐसे ही ठगी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें