फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा शराब के साथ प्रधान पद का दावेदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। शुक्रवार रात बिनावर थाना पुलिस ने सिकरोड़ी गांव में छापा मारा। यहां प्रधान पद के दावेदार किशनवीर के घर से करीब डेढ़ पेटी हरियाणा शराब बरामद हुई है। पुलिस ने दावेदार को भी गिरफ्तार कर लिया है। एसओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात सूचना मिली कि प्रधान पद का दावेदार वोटरों को रिझाने के लिए हरियाणा शराब लाया है। उसके घर पर देसी शराब रखी हुई है। इससे उसके घर पर छापा मारा गया। उसके घर से शराब बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस ने शराब कितनी बरामद हुई है। ये नहीं बताया है। एसओ ने बताया कि इसकी सूचना आबकारी विभाग को दे दी गई है। उनकी रिपोर्ट पर दावेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें