फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपरैला में नकली शराब बनाते दो गिरफ्तार, एक हजार खाली पौवे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर (बदायूं)। अलापुर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार रात उपरैला शराब भट्ठी के पीछे नकली शराब बनाते दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से यूरिया, केमिकल और एक हजार खाली पौवे बरामद हुए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

जिले के कई स्थानों पर अवैध शराब बनाने का धंधा जोरों पर है। कई जगह केमिकल से नकली शराब बनाई जाती है। बुधवार रात आबकारी टीम और पुलिस ने संयुक्त रूप से उपरैला गांव में छापा मारा। आबकारी इंस्पेक्टर वाणी विनायक मिश्रा और अलापुर थाने के एसआई सुमित कुमार ने टीम के साथ उपरैला गांव में शराब की भट्ठी के पीछे घेराबंदी कर दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। दोनों नकली शराब बनाकर उसकी पैकिंग कर रहे थे। मौके से टीम ने यूरिया, केमिकल, कुछ भरे हुए पौवे और एक हजार से ज्यादा खाली पौवे और ढक्कन बरामद किए हैं। पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में अपने नाम रमनपाल निवासी गांव बेहटा थाना मीरानपुर कटरा जिला शाहजहांपुर और दूसरे ने संतोष निवासी गांव नसरुल्लापुर थाना उझानी बताया। तलाशी में उनके पास से कुछ रुपये भी मिले हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों को चालान कर दिया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें