फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूंकनी मारकर महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार रात महिला का हत्यारोपी गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कोतवाली में गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज है। शुक्रवार दोपहर पुलिस ने कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला काजी निवासी राजवती (75) पत्नी नत्थू को चार दिन पहले फूंकनी मार दी गई थी। उनके घर मोहल्ले का राज पुत्र सियाराम आया था। उस दिन राजवती के घर मछली बनी थी। राज ने भी मछली खाने का आग्रह किया था लेकिन उन्होंने मछली खत्म होना बताई। जिससे आरोपी ने उनको सिर में फूूंकनी मार दी। तीन दिन तक उनका इलाज चला। बुधवार रात उनकी मौत हो गई। गुरुवार को पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। वहीं आरोपी के खिलाफ बेटे सुधीर की तहरीर पर गैर इरादतन एफआईआर दर्ज कर ली। तब से पुलिस आरोपी की तलाश में थी। गुरुवार रात आरोपी राज पकड़ा गया। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया। फूंकनी को सील कर न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें