फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने नकब लगाकर पांच घरों से लाखों का माल उड़ाया

विज्ञापन
ओरछी में चोरी के बाद फैला पड़ा सामान - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
ओरछी (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम ओरछी में शुक्रवार रात चोरों ने एक दो नहीं पूरे पांच घरों को निशाना बना लिया। आश्चर्य की बात ये रही कि गांव मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे है। यहां पुलिस लगातार गश्त करने का दावा करती है लेकिन शुक्रवार रात हुई चोरी की घटनाओं ने पुलिस के गश्त के दावे की पोल खोल दी। इन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। भुक्तभोगियों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात चोरों ने ग्राम ओरछी में पांच घरों में नकब लगाकर चोरी की। इनमें विनोद सागर अपने परिवार के साथ ससुराल चंदौसी के गांव पथरा गए थे। गृह प्रवेश था, जिससे वह ससुराल में ही रुक गए। शुक्रवार रात चोरों ने उनके घर की दीवार में नकब लगा लिया। उनके घर से एक लाख नकद और काफी सामान चोरी करके ले गए। तो वहीं गोपाल दो दिन पहले अपनी मां के साथ दिल्ली गए थे। चोर उनके घर से सोने की झुमकी, एक अंगूठी, चांदी का कमरबंद, पाजेब और चांदी के छह सिक्के चोरी करके ले गए, जबकि सुनील के घर से 33 सौ रुपये और कुछ सामान चोरी हुआ है। घर में उनकी मां अकेली रहती हैं।
चोर नेम सिंह के घर में ताले तोड़कर घुस गए, लेकिन उनके घर खाली था। इससे चोरों को उनके घर में कुछ नहीं मिला। चोरों ने उनके ही घर से कल्लू के घर में नकब लगा लिया। चोर एक-दो ईंट निकाल पाए थे कि किसी के आने का धोखा होने से चोर भाग गए। सुबह लोगों को चोरी की इन वारदातों के बारे में पता चला तो हड़कंप मच गया। उनकी सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-हां कुछ घरों में चोरी की घटना हुई है लेकिन कुछ घरों में ताले भी लटके मिले हैं। इस मामले की जांच कराई जा रही है। ऐसी छोटी मोटी घटनाएं जुआरी या शराब करते हैं। जो सच्चाई होगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अमृतलाल, इंस्पेक्टर फैजगंज बेहटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें