फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने बाइक रौंदी, भाई-बहन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिल्सी-बदायूं मार्ग पर शनिवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस पर सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान राहगीरों ने घेराबंदी कर कार चालक को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुरैनी निवासी जाबिर (28) पुत्र साबिर शनिवार को बाइक लेकर अपनी बहन की ससुराल बिल्सी के गांव रिसौली आया था। बताते हैं कि जाबिर यहां से अपनी बहन खुशनुमा (22) को बाइक पर बैठाकर पुरैनी ले जा रहा था। उस समय वह हेलमेट लगाए हुए था। रास्ते में बिल्सी-बदायूं मार्ग पर ग्राम कठोली के नजदीक पीछे से तेज रफ्तार में आई कार ने टक्कर मार दी जिससे दोनों भाई-बहन सड़क पर जा गिरे। कार उन्हें कुचलती हुई आगे निकल गई। ये देखकर कुछ बाइक सवारों ने दौड़ाकर कार को आगे से घेर लिया। उन्होंने कार चालक को पकड़ लिया। इसके साथ ही उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक दोनों भाई-बहन की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बाइलक नंबर के आधार पर उनके परिवार का पता लगाया। फिर उन्हें हादसे के बारे में सूचना दी। तब तक पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए। इधर, देर शाम उनके परिवार वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए। भाई-बहन की मौत से दोनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है। तो वहीं पुलिस कार चालक के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें