फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के झुंड ने किसान पर बोला हमला, तीसरी मंजिल से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। सहसवान कस्बे के नयागंज मोहल्ले में बंदरों के झुंड ने एक किसान की जान ले ली। किसान अपने मकान की छत पर मरम्मत करा रहा था। उसी समय बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया जिससे किसान तीसरी मंजिल की छत से नीचे आ गिरा और उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम दियोहरा शेखूपुर के मूल निवासी जनार्दन भारद्वाज (50) वर्तमान समय में सहसवान कस्बे के मोहल्ला नयागंज में रह रहे थे। उन्होंने मोहल्ले में अपना तीन मंजिला मकान बनवा लिया है। गांव में उनकी खेतीबाड़ी हो रही है। परिवार वालों के मुताबिक उनके मकान में तीसरी मंजिल पर मरम्मत कार्य चल रहा है। बिजली फिटिंग और कुछ अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। उसे देखने के लिए मंगलवार देर शाम जनार्दन भारद्वाज भी छत पर चढ़े थे। अचानक एक बंदरों का झुंड उनकी छत पर आ गया। जनार्दन भारद्वाज ने भगाने का प्रयास किया बंदरों ने उल्टे उन पर ही हमला बोल दिया। उनसे बचने के चक्कर में वह तीसरी मंजिल से नीचे जा गिरे और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद उनके परिवार में चीख पुकार मच गई। परिवार वाले उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए जहां रास्ते में उनकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार सुबह किसान का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान के तीन बच्चे हैं। उनके एक बेटी और दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें