फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक शौचालय के टैंक में गिरकर मानसिक मंदित महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। नगर के मोहल्ला नंबर पांच की हरिजन बस्ती के पास बने सार्वजनिक शौचालय के टैंक में गिरकर मानसिक मंदित महिला की मौत हो गई। हादसा रविवार सुबह हुआ। परिवार वालों ने भागीरथी मार्ग श्मशान भूमि के निकट मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया। हरिजन बस्ती के पास यह टैंक काफी समय से खुला पड़ा था। हादसे के बाद जगी नगर पालिका अब इस टैंक को बंद कराने की बात कह रही है लेकिन इससे पूर्व इस पर ध्यान देने की किसी ने जरूरत महसूस नहीं की।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला संख्या पांच निवासी 40 वर्षीय किरण देवी पुत्री चंद्रपाल वाल्मीकि विवाहित थी। वह अपने पिता के पास ही रह रही थी। मानसिक रूप से मंदित किरन देवी रविवार सुबह घर से शौच के लिए निकली थी। उसको कभी-कभी दौरे भी पड़ते थे। बस्ती के पास ही बने सार्वजनिक शौचालय के टैंक में किसी तरह से किरन देवी गिर गई। यहां से गुजर रहे लोगों ने उनको टैंक में तड़पते देखा तो परिवार वालों को सूचना दी। मोहल्ले और परिवार के लोगों ने किसी तरह से उसको टैंक से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसको लेकर डॉक्टर के पास जा रहे थे लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि किरन देवी मानसिक मंदित थी। टैंक कई साल से खुला पड़ा है। अगर टैंक खुला हुआ न होता तो उसकी जान न जाती। मोहल्ले के लोगों का भी कहना है कि कई बार नगर पालिका से खुले टैंक के संबंध में शिकायत की गई लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
15 साल पहले बना टैंक, आज तक हैंडओवर नहीं हुआ
मोहल्ला नगर पांच हरिजन बस्ती में डूडा की ओर से करीब 15 साल पहले सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया गया था। इसके लिए यहां टैंक भी बनाया गया था। ईओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि अब तक सार्वजनिक शौचालय नगर पालिका के हैंडओवर नहीं हुआ है। यह काफी जर्जर हालत में और निष्प्रयोज्य था। टैंक का नगर पालिका से कोई वास्ता नहीं है, जनहित में टैंक को बंद कराया जाएगा। नगर पालिका चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय ने भी यह कहकर इतिश्री कर ली कि नगर पालिका का इस टैंक से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें