फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारी, जिला अस्पताल रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। दातागंज कस्बे में शुक्रवार रात एक युवक को बरेली तिराहे पर गोली मार दी। युवक बरेली तिराहे पर टहलने के लिए निकला था। तभी पहले से मौजूद हमलावर ने गोली चला दी। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुुंची पुलिस युवक को स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर सात निवासी प्रियांशु (20) पुत्र ओमवीर शुक्रवार रात करीब आठ बजे अपने घर से खाना खाकर निकला था। वह टहलते हुए कस्बे में बरेली तिराहे पर पहुंचा था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद अनमोल पंडित पुत्र मझले पंडित ने उसको गोली मार दी जो उसके पैर में लगी। इससे युवक वहीं चौराहे पर गिर गया। आरोपी ने चौराहे पर दो फायर और किए। उसके बाद वहां से भाग गया। चौराहे पर सरेआम फायरिंग होने से अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने युवक को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया जहां से युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक के पिता ओमवीर ने बताया कि प्रियांशु और अनमोल के बीच कुछ समय पूर्व विवाद हुआ था। तभी वह रंजिश मान रहा था। इससे उसने गोली मारी है। ओमवीर की तहरीर पर पुलिस ने अनमोल पंडित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें