फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चराने गया किशोर अरिल नदी में डूबा, तलाश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में एक किशोर रविवार को अरिल नदी में नहाते वक्त डूब गया। उसके साथियों की सूचना पर परिवार वाले नदी पर पहुंच गए। उन्होंने किशोर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है लेकिन रात आठ बजे तक किशोर का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

ग्राम रसूलपुर निवासी दानवीर (13) पुत्र धर्मेंद्र रविवार को अपने गांव के अन्य लड़कों के साथ भैंस चराने गया था। देर शाम को उसके गांव के लड़के अपने-अपने घर लौट आए लेकिन दानवीर नहीं लौटा। इस पर परिवार वालों ने साथी लड़कों से जानकारी की। तब उन्होंने बताया कि दानवीर को भैंस चराने के दौरान अरिल नदी में नहाते हुए देखा था। तब से उसका कुछ पता नहीं चला है। इस पर परिवार वाले अरिल नदी पर पहुंच गए। उन्होंने किशोर की नदी में तलाश शुरू कर दी है। बताते हैं कि परिवार वालों की सूचना पर बिनावर पुलिस भी देर शाम को नदी पर पहुंच गई। देर रात तक किशोर की तलाश चलती रही लेकिन तब तक किशोर का सुराग नहीं लगा। किशोर के लापता होने से उसके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें