फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों में होगी यूपी 112 में तैनात 480 पुलिस कर्मियों की वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। यूपी 112 में तीन साल पूरे कर चुके पुलिस कर्मियों की वापसी थानों और पुलिस लाइंस में की जाएगी। इनके स्थान पर यूपी 112 में नए स्टाफ की तैनाती की जाएगी। शासन से इस संबंध में आदेश आने के बाद इसकी तैयारी की जा रही है। जल्द ही यूपी 112 में नए स्टाफ की तैनाती कर दी जाएगी। इसके लिए थानों में तैनात कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल से आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

जिले में यूपी 112 में कुल 480 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल की तैनाती है। इनमें ज्यादातर तीन साल का समय पूरा कर चुके हैं। अब शासन ने आदेश दिया है कि थानों की तरह यूपी 112 में तीन साल से तैनात पुलिसकर्मियों को हटाकर थानों और लाइन में भेज दिया जाए। उनके स्थान पर नए पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए। शासन स्तर से इस संबंध में आदेश आने के बाद यूपी 112 के प्रभारी शैलेंद्र पाल सिंह ने यूपी 112 में तीन साल से तैनात कांस्टेबल और हेडकांस्टेबल की सूची बनाई है।
थानों में तैनात कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल से यूपी 112 में आने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने वालों को पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद इनकी तैनाती 112 में कर दी जाएगी। यूपी 112 प्रभारी शैलेंद्र पाल सिंह ने बताया कि नई तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले एक तिहाई और बाद में दो तिहाई स्टाफ बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें