बिल्सी। क्षेत्रीय सांसद व उनके पिता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में शनिवार को थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को नगर के मोहल्ला संख्या एक निवासी प्रशांत यादव पुत्र महेश यादव ने अपनी फेसबुक आईडी से क्षेत्रीय सांसद एवं उनके पिता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। इसके बाद भाजपा नगराध्यक्ष गगन राठी, सूर्यभान सिंह, मुकेश चंद मौर्य, शिशुपाल शाक्य आदि ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की। इस पर पुलिस ने आरोपी प्रशांत यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसे नगर के खैरी रोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संवाद