फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त होमगार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर में मंगलवार शाम एक सेवानिवृत्त होमगार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि वजीरगंज पुलिस ने उसके भाई को झूठे आरोप में पकड़ा था, जिसके सदमे उसकी जान चली गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम मुबारकपुर निवासी अंतराम (55) सेवानिवृत्त होमगार्ड था। परिजनों के मुताबिक वजीरगंज पुलिस अंतराम के भाई जितेंद्र को पकड़कर थाने ले गई थी। उस पर वजीरगंज के एक व्यक्ति ने ट्यूबवेल का कनेक्शन दिलाने के नाम पर रुपये ठगने का आरोप लगाया था। जब अंतराम को पता चला कि उसके भाई को पुलिस ले गई है। तो वह भी वजीरगंज थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसके भाई को तो नहीं छोड़ा लेकिन अंतराम को घर भेज दिया। अंतराम मंगलवार शाम वजीरगंज थाने से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में रहेड़िया और गौटिया के बीच अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। वह सड़क पर गश खाकर गिर पड़ा। राहगीरों ने उसे देखकर उसके परिवार वालों को सूचना दी। जिससे उसके परिवार वाले मौके पर पहुंच गए और उसे घर ले गए, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इससे सेवानिवृत्त होमगार्ड के परिवार में कोहराम मच गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार गांव में पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र जयवीर का आरोप है कि वजीरगंज पुलिस ने अंतराम के भाई को झूठा फंसाया है। इस सदमे में उसकी जान चली गई।
मामला संदिग्ध है। सेवानिवृत्त होमगार्ड की मौत हार्टअटैक से लग रही है। हकीकत में उसकी मौत कैसे हुई ये तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेंद्र कुमार, प्रभारी इंस्पेक्टर बिसौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें