फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के घर से जेवर, नकदी समेत डेढ़ लाख का माल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। चोरों ने ताले तोड़कर ग्राम प्रधान के घर से नकदी, जेवर समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। प्रधान के घर पहुंचने पर उसे चोरी के बारे में पता लगा। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। अभी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

दातागंज के गांव कहलाई के ग्राम प्रधान रमेश सिंह शुक्रवार रात खेत पर सिंचाई करने गए थे। परिवार के बाकी लोग घर में सोए हुए थे। शनिवार तड़के रमेश सिंह खेत से वापस घर पहुंचे तो देखा कि एक कमरे में ताले टूटे हैं। कमरे में रखा बक्सा गायब है। प्रधान के मुताबिक चोर उनके घर से नकदी और जेवर समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल समेट ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया लेकिन अभी चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें