फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव बमेढ़ में शुक्रवार को दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया जिसमें एक पक्ष की ओर से किए गए हमले और मारपीट में चार लोग घायल हो गए। पुलिस इस मामले में किसी पक्ष से कोई भी तहरीर मिलने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवाकसी भुवनेश यादव एवं उनके पड़ोसी राजेंद्र यादव से पुरानी रंजिश को लेकर मकान की दीवार को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद राजेंद्र पक्ष ने भुवनेश के घर पर हमला बोल दिया और भुवनेश, उसकी पत्नी सुनीता, पुत्र प्रदीप एवं पुत्री पूनम को बुरी तरह से लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने इलाज के लिए सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल भुवनेश ने बताया कि इस घटना से पहले बीते गुरुवार को उसने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद राजेंद्र पक्ष इससे आक्रोशित हो गया। उसने परिवार के साथ उसके परिवार पर हमला बोल दिया। इधर, कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ है लेकिन किसी भी पक्ष की ओर कोई तहरीर उन्हें नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें