फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार के बंदी की जिला अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सोमवार सुबह जिला अस्पताल में जिला जेल के एक बंदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। बंदी को रविवार दोपहर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे उल्टी दस्त हो रहे थे। इसकी सूचना पर बंदी के परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए। दोपहर बाद पुलिस ने बंदी के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजन शव अपने घर ले गए।
विज्ञापन

बंदी प्रकाश (68) पुत्र रामप्रसाद सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भज्जी की मढ़ैया निवासी था। उसे 12 सितंबर 2017 को जेल भेजा गया था। प्रकाश के खिलाफ एक मामला मारपीट और हत्या के प्रयास और मारपीट का मामला दर्ज हुआ था जबकि वर्ष 2013 में एक डकैती का मामला दर्ज हुआ था। जेलर आदित्य कुमार के मुताबिक बंदी प्रकाश काफी समय से बीमार था। उसका आगरा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। रविवार दोपहर अचानक उसे उल्टी दस्त होने लगे। इस पर उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रातभर उसका इलाज चला। सुबह उसकी मौत हो गई।
उस समय बंदी के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया था। फिर उसके परिवार वालों को सूचना दी गई। दोपहर के समय उसके परिजन अस्पताल पहुंच गए। तहसीलदार रामनयन सिंह की मौजूदगी में बंदी के शव का पंचायत नामा भरा गया। बाद में उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बंदी के शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें