फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, जिला अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम नवलपुर में रविवार दोपहर दो पक्षों के बीच मेड़ को लेकर मारपीट हो गई। ग्रामवासी अवनीश सिंह और उनके बेटे गौरव का आरोप है कि वह अपने खेत पर गए थे। वहीं, तीन आरोपी पहुंच गए। उन्होंने मेड़ काट ली। इसका विरोध करने पर उन्होंने उनके साथ मारपीट की। फावड़ा मार दिया और हवाई फायर किया। इससे दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। उन्होंने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल इस मामले में अवनीश सिंह ने तहरीर दे दी है। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें