फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठी सूचना देने वाला गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत (बदायूं)। पुलिस को हत्या की झूठी सूचना देने वाला आरोपी आखिरकार शनिवार रात पकड़ा गया। वह सरेली पुख्ता गांव का इसरार शाह निकला। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक सरेली पुख्ता निवासी इसरार शाह पुत्र मिराज शाह ने शनिवार दोपहर सूचना दी कि अहमद नगर बचौरा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इसरार शाह ने अपना नाम मुकेश बताया था। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरा गांव छान मारा लेकिन न तो लाश मिली और न ही किसी ने बताया कि कोई हत्या हुई है। फिर पुलिस ने मुकेश नाम के व्यक्ति खंगाले तो वह भी अपने-अपने काम पर मौजूद पाए गए। पुलिस ने सर्विलांश की मदद से आरोपी इसरार शाह को खोज निकाला। रविवार दोपहर उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें