कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के अर्सिस गांव में झोलाछाप द्वारा इलाज करने का विरोध करने पर झोलाछाप ने अपने कुछ साथी बुलाकर ग्रामीण के घर के बाहर गाली गलौज की और घर के बाहर पड़ा लकड़ी का तख्त भी तोड़ दिया।
ग्राम अर्सिस निवासी सतेंद्र पुत्र श्रीनिवास अपने गांव में किराना की दुकान चलाते हैं। इनके घर के सामने एक झोलाछाप ने अपना क्लीनिक खोल लिया है। जहां हर समय भीड़ रहती है। कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका से सतेंद्र ने झोलाछाप से अपने क्लीनिक पर भीड़ जमा होने का विरोध किया। इस पर झोलाछाप ने अपने कुछ साथी बुला कर सतेंद्र के घर के बाहर पड़ा लकड़ी का तख्त तोड़ दिया और गाली गलौज करने लगा। पीड़ित ने थाने में लिखित सूचना दी है।