फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी में युवक की गोली मारकर हत्या, भाई को फायरिंग कर दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लापुर चमारी में निजी नलकूप पर मौजूद दो युवकों पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक की मौके पर ही मौत हो गई लेकिन उसका भाई हमलावरों की गोली का निशाना बनने से बच गया। हमलावरों ने पीछा करते हुए उसके ऊपर भी फायरिंग की। किसी तरह दौड़ कर गांव पहुंचे युवक की सूचना के बाद ग्रामीण मौके पर भी पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक के भाई ने ससुराल पक्ष पर शक जताया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लापुर चमारी निवासी अंगद यादव (35) पुत्र स्व. कालीचरन पिछले कई साल से बरेली के संजयनगर इलाके में प्लाईवुड की दुकान पर नौकरी करता था। पत्नी और बच्चों के अलावा ससुराल पक्ष के लोग भी उसी के साथ बरेली में रहते हैं। इसी पखवाडे़ वह बरेली से घर चला आया। मंगलवार शाम को वह छोटे भाई नन्हे के साथ अपने नलकूप पर सोने के लिए चला गया। देर रात लगभग नौ बजे अंगद और नन्हे पर तीन-चार लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में घायल अंगद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि नन्हे खेतों में होकर भागने लगा। हमलावरों ने उसे भी निशाना बनाने का प्रयास किया लेकिन वह उनके निशाने पर नहीं चढ़ पाया।
हमलावरों की गोलियों से बचकर गांव पहुंचे नन्हे ने परिवार समेत ग्रामीणों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। इसके बाद ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर भी पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। पुलिस को भी नन्हे ने पूरे जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने को भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने बताया कि मृतक के भाई नन्हे ने उसकी ससुराल वालों पर शक है। ससुराल में किसी बात को लेकर अंगद और उसके सालों के बीच झगड़ा हो गया था। नन्हे की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए देर रात तक तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस अंगद के कातिलों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें