फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दातागंज मार्ग पर बाइक टकराईं, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग (बदायूं)। दातागंज-बदायूं मार्ग पर सोमवार शाम एक बाइक सवार पीछे से दूसरी बाइक में टकरा गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि महिला के बेटे समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

दातागंज कस्बे के मोहल्ला परा निवासी दिनेश (25) पुत्र रामेश्वर दयाल सोमवार को अपनी मां सावित्री (50) के साथ बहन के घर उझानी बहादुरगंज मोहल्ला गया था। उसकी बहन को पैर में चोट लग गई थी। दोनों मां-बेटे उसे देखने गए थे। बताते हैं कि शाम को दोनों मां-बेटे बाइक से दातागंज लौट रहे थे। उनकी बाइक रास्ते में सराय पिपरिया मोड़ पर पहुंची थी कि तभी पीछे से तेज गति में आई एक बाइक टकरा गई। इससे सावित्री बाइक से सिर के बल सड़क पर गिर गईं। उनके सिर में गंभीर चोट आई। वहीं, दिनेश और दूसरी बाइक पर सवार युवक के भी चोट लगी। इसकी सूचना पर परिवार वाले और पुलिस पहुंच गई। परिवार वाले महिला को अस्पताल ले जा रहे थे कि तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। शव को शवगृह में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें