सहसवान (बदायूं)। कोतवाली पुलिस द्वारा चलाए गए ऑपरेशन बिजली के तहत इलाके में सात लोग चाकू और तमंचे के साथ पकड़े गए। वहीं, शांतिभंग के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि पठान टोला निवासी अमन पुत्र श्रीकृष्ण तमंचा के साथ पकड़ा गया है। अमनपुर निवासी जमशेद पुत्र अली शेर खान चाकू, भवानीपुर खैरू निवासी अजीम पुत्र हबीब चाकू, उवैस पुत्र शमशाद छुरी, हिंडोर निवासी राशिद पुत्र वाहिद चाकू, विकास पुत्र कर्रू चाकू, भवानीपुर खल्ली निवासी नईम पुत्र फुंदन चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। ग्राम धुबिया निवासी धीर सिंह, नेम सिंह, दिनेश, वेदराम, मुन्नालाल, रमेश, मोहल्ला जहांगीराबाद निवासी देवेंद्र आदि शांतिभंग में गिरफ्तार किए गए।