फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछला में एंबुलेंस ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली रौंदी, पांच सफाई कर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कछला नगर पंचायत के पंखियानगला वार्ड में सफाई करके लौट रहे सफाई कर्मियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक एंबुलेंस ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत पांच सफाई कर्मी घायल हो गए। घायलों का कछला में निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा रविवार दोपहर करीब तीन बजे कछला पुल के पास कासगंज जिले के छोर पर हुआ। सुबह में कछला नगर पंचायत की ओर से पंखियानगला बार्ड में सफाई अभियान चलाया गया। ट्रॉली में कूड़ा भरकर सफाई कर्मी उसे डंपिंग ग्राउंड में अनलोड करने निकले तो पीछे से सरकारी एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। सफाई कर्मी ट्रॉली पर बैठे थे। टक्कर लगते ही सफाई कर्मी नीचे सड़क पर गिर पड़े। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बच गई। इसके बाद जुटे लोगों ने एंबुलेंस को घेर लिया। सूचना के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष नरेश यादव और ईओ एसपी सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल ट्रैक्टर चालक वीरेंद्र कुमार (35), सफाई कर्मी राधेलाल (30), विपिन बाबू (22), अनिल (34) और विनोद (40) का निजी क्लीनिक पर ले जाकर इलाज कराया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि हादसा एंबुलेंस चालक की लापरवाही की वजह से हुआ है। एंबुलेंस समेत चालक को कछला चौकी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बाद में घायलों के परिजन भी क्लीनिक पर पहुंचे और इलाज के बाद वह उन्हें अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें