फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के बूथ अध्यक्ष पर हमला, दुकान में घुसकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया (बदायूं)। मूसाझाग थाना क्षेत्र के कस्बा गुलड़िया में कुछ लोगों ने भाजपा के बूथ अध्यक्ष के ऊपर हमला कर दिया। उनकी दुकान में घुस गए और मारपीट कर दी। बूथ अध्यक्ष ने उन पर पंद्रह हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है। उनके साथ हमलावरों ने एक अन्य व्यक्ति को घायल कर दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत गुलड़िया निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष गजेंद्र पाल रात करीब 8:30 बजे अपनी खाद की दुकान पर बैठे थे। उनका आरोप है कि उसी समय मोहल्ले के गैर समुदाय के एक दर्जन लोग आकर उनके साथ गाली गलौज करने लगे। उसी समय उनकी दुकान पर पहुंचे गजेंद्र पाल के चाचा हर प्रसाद पाल ने आरोपियों से गाली गलौज करने को मना किया तो वह आग बबूला हो गए और चाचा हरप्रसाद के साथ आरोपियों ने मारपीट कर दी। इस पर गजेंद्र पाल भी दुकान से उतर आए। उन्होंने बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। कुछ हमलावर उनकी दुकान में घुस गए। उन्होंने दुकान से करीब 15 सोलह हजार रुपये नकदी लूट ली। बाद में वीरेंद्र पाल को चाकू मारकर घायल कर दिया। बाद में सभी आरोपी मौके से भाग गए। गजेंद्र पाल की सूचना पर यूपी 112 पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल बूथ अध्यक्ष और उनके चाचा हर प्रसाद को जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें