फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप ने बाइक रौंदी, पिता की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर (बदायूं)। मंगलवार सुबह अलापुर क्षेत्र में सखानू के नजदीक एक पिकअप ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार पिता की मौत हो गई जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम माधुरी नगला निवासी महेश (50) और उनका बेटा सुखदेव (26) मंगलवार सुबह बाइक पर मेंथा का तेल बेचने शहर जा रहे थे। उस समय सुखदेव बाइक चला रहा था जबकि महेश पीछे बैठे हुए थे लेकिन वह हेलमेट नहीं लगाए थे। बताते हैं कि उनकी बाइक सखानू के नजदीक बंजारे की पुलिया पर पहुंची थी कि उसी समय पीछे से तेज गति में आई पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर ने महेश को मृत घोषित कर दिया। सुखदेव को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस हादसे में उनकी केन में भरा मेंथा का तेल भी बिखर गया। हादसे के बाद पिकअप का कुछ पता नहीं चला। उसका चालक गाड़ी दौड़ा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें