फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा चौक के पास युवती से छेड़छाड़, माफी मांगकर छूटा शोहदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के इंदिरा चौक के पास एक बाइक सवार शोहदे ने युवती से छेड़छाड़ कर दी। इस पर युवती ने शोर मचा दिया जिसे सुनकर आस पास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने शोहदे को पकड़कर पीट दिया। बाद में उसने युवती से माफी मांगी। इसके बाद युवती ने उसे जाने दिया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र के मोहल्ला मधुवन कॉलोनी निवासी एक युवती गुरुवार आईडीबीआई के नजदीक गली से गुजर रही थी। उसी समय गली से निकला एक बाइक सवार शोहदे से युवती से छेड़छाड़ कर दी। उसकी हरकत देखकर युवती ने शोर मचा दिया। इससे गली में दर्जनों लोग एक साथ एकत्र हो गए। लोगों ने तुरंत बाइक सवार शोहदे को पकड़ लिया। फिर उसकी पिटाई कर दी। उस समय ऐसा माहौल हो गया कि जो भी व्यक्ति आया। उसने शोहदे की पिटाई कर अपने हाथ साफ कर लिए। वहीं, युवती ने भी ज्यादा तमाशा बनाना उचित नहीं समझा। शोहदे ने उसके पैर छूकर माफी मांगी। उसके बाद युवती ने उसे जाने दिया। युवती ने इस संबंध में पुलिस कार्रवाई कराने से इंकार किया है। बाद में युवती अपने घर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें