फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। धौरेरा गांव में शनिवार शाम लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हुआ। इसमें दंपती और उनके दो बेटे घायल हो गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब सात बजे उझानी थाना क्षेत्र के धौरेरा निवासी हरेंद्र (21) पुत्र महेंद्रपाल अपने छोटे भाई दानवीर (18) के साथ चीनी व चाय पत्ती लेने पड़ोस की दुकान पर गया। तभी उनकी लेनदेन को लेकर दुकानदार नरोत्तम से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर हरेंद्र को दुकानदार के परिवार के प्रकाश ने थप्पड़ मार दिया। हरेंद्र के छोटे भाई दानवीर ने विरोध किया तो उसे भी पीटने लगे। इसका पता लगने पर उनके पिता महेंद्र पाल और मां मुन्नी मौके पर पहुंच गए और बेटों को बचाने की कोशिश की। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। पथराव में दंपती और उनके दोनों बेटे घायल हो गए, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। कुछ ग्रामीणों ने हस्तक्षेप करके आरोपी पक्ष के लोगों को समझाकर शांत कर दिया। इसमें घायल हुए दंपती अपने दोनों बेटों के साथ उझानी कोतवाली गए। पुलिस ने हरेंद्र के भाई वीरेश की ओर से आरोपी प्रकाश समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें