फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में तांगे से टकराकर गिरी बाइक, बिखर गया मांस, ग्रामीणों ने दो को पकड़ा

विज्ञापन
जरीफनगर में पकड़े गए मांस तस्कर - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
जरीफनगर। जतुकी के जंगल में गोकशी करने के बाद बाइक से मांस लेकर जा रहे तस्करों को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इनसे 20 किलो गोवंशीय मांस, पशु काटने के औजार, एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

जरीफनगर का जतुकी इलाका गोकशी के लिए बदनाम है। सोमवार को चार लोगों ने जंगल में गोवंशीय पशु को काटा। इसके बाद बाइकों से इसका मांस ले जा रहे थे। एक बाइक पर सवार दो लोग तो निकल गए। दूसरी बाइक भोयस गांव में कोहरे की वजह से तांगा से टकराकर जमीन पर गिर गई। इससे मांस और औजार इधर-उधर फैल गए। पास ही गांव के लोग अलाव ताप रहे थे। ग्रामीणों ने दो मांस तस्करों को दबोच लिया। इन्होंने अपने नाम मोहम्मद वसीम व भूरा निवासी भवानीपुर खल्ली थाना सहसवान बनाए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश किया। यहां से इनको जेल भेज दिया गया। परीक्षण के बाद मांस को दफन करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें