फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे की बुकिंग को लेकर भिड़े टेंट व्यापारी, पथराव और फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग क्षेत्र के गांव मौसमपुर में शनिवार को दो टेंट व्यापारी डीजे बुकिंग को लेकर आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर पथराव के बाद फायरिंग भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मौसमपुर गांव में मोहम्मद जफर और मुस्लिम टेंट व्यापारी हैं। एक स्कूल प्रधानाचार्य ने मोहम्मद जफर के टेंट पर गणतंत्र दिवस के लिए 10 हजार रुपये में डीजे बुक किया था। इस बारे में मुस्लिम को पता लगा तो उसने प्रधानाचार्य के पास अपना आदमी भेजकर डीजे पांच हजार रुपये में उपलब्ध कराने की बात कही। इस बारे में शनिवार को मोहम्मद जफर को पता लग गया। वह मुस्लिम की दुकान पर गया और दुकानदारी खराब कराने की बात कहते हुए विरोध करने लगा। इसी को लेकर दोनों पक्षों में टकराव हो गया। आरोप है कि दोनों ओर से जमकर पथराव के साथ फायरिंग भी हुई। पथराव में जफर, कमर, दानिश, असलम घायल हो गए। प्रभारी एसओ राम रहीश ने बताया कि मोहम्मद जफर और मुस्लिम को तमंचों के साथ मौके से गिरफ्तार किया गया है। दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। फायरिंग की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें