फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस, मामला निकाला दूसरे जिले का

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। शुक्रवार देर रात कोतवाली पुलिस को लूट की सूचना मिली जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन मामला अन्य जनपद की सीमा में होने की वजह से वापस लौट गई। बाद में पुलिस ने संबंधित थाने में जानकारी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात कोतवाली पुलिस के पास सबलपुर निवासी अजय प्रताप सिंह ने फोन पर सूचना दी कि उसके साथ में लूट हुई हैं। पीड़ित ने बताया कि वह फरीदपुर से अपने गांव जा रहा था। तभी रास्ते में डहरपुर खुर्द निवासी एक व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और उन्हें रास्ते में रोक लिया। उन लोगों ने उसके पास में रखे 50 हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान शोर मचाते हुए उसने एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि दो लोग भागने में कामयाब हो गए। मामला बरेली के फरीदपुर के खालूपुर थाने का होने के कारण कोतवाली पुलिस ने उसे इसकी जानकारी दे दी। एसओ संजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी, लेकिन मामला खालूपुर थाने का था। उन्हें इसके बारे में जानकारी दे दी है। आगे की कार्रवाई वही लोग करेंगे। देर रात तक पुलिस इससे ज्यादा जानकारी नहीं दे सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें