फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दो समुदाय भिड़े, तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया में विशेष समुदाय के युवक द्वारा की गई टिप्पणी से दो समुदाय आमने-सामने आ गए। उनके बीच लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चल गए। इससे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद एहतियातन मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार को गुलड़िया निवासी बनवारी के परिवार से एक युवक की बरात जरीफनगर के दहगवां जा रही थी। लोग बरात में जाने को कपड़े पहन रहे थे। उसी समय दूसरे समुदाय के एक युवक ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिससे दोनों समुदाय के लोगों में गाली-गलौज हो गई। बाद में उनके बीच मारपीट और पथराव हो गया। इसमें बनवारी और उनका बेटा विजयपाल घायल हो गया, जबकि दूसरे पक्ष की नफीसा पत्नी बबलू, अल्लारखी पत्नी जफर अली और संतरी पत्नी सादुल्ला घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सूचना पर पुलिस तैनात कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें