फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलवा, तोड़फोड़ की रिपोर्ट तो हो गई, अभी और बढे़ंगी धाराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सालारपुर ब्लॉक प्रमुख से हुई मारपीट के मामले में शनिवार देर रात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपियों पर बलवा, मारपीट, तोड़फोड़ और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराएं लगाई हैं। इसके बावजूद पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपियों पर धाराएं बढ़ाने को कहा है।
विज्ञापन

दो दिन पहले सालारपुर ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख अशोक वर्मा और ददमई के प्रधान ब्रम्हानंद के बीच जमकर मारपीट र्हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। ब्लॉक प्रमुख ने शुक्रवार को तहरीर सौंप दी थी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। शनिवार देर रात पुलिस ने ग्राम प्रधान ब्रम्हानंद, अवनेश, सुनील, राजीव, दिनेश, राजेश, सतेंद्र और अरविंद आदि के खिलाफ बलवा, मारपीट, तोड़फोड़ और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि मामले में अभी कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है। इंस्पेक्टर ओपी गौतम ने बताया कि ग्राम प्रधान ब्रम्हानंद पिस्टल मामले में आरोपी है। इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान उस पर और धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें