फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास में पिता-पुत्र नामजद, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के कस्बा गुलड़िया में पिता-पुत्र ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला बोल दिया था, जिसमें पुलिस ने धारा 307, 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि अब तक दोनों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

गुलड़िया निवासी चिंरजीव सिंह पुत्र बेचे सिंह का आरोप है कि 17 अक्तूबर को एडीएम ने नगर पंचायत आकर तालाब बनवाने के दौरान एस्टीमेट के संबंध में की गई शिकायतों के बारे में जानकारी ली थी। उन्होंने शिकायत कर्ताओं को बुलाया था। वह भी गए थे। जैसे ही वह नगर पंचायत से निकलकर अपने घर पहुंचे कि जुगेंद्र सिंह उर्फ योगेंद्र सिंह मस्तान और उसके बेटे अर्पित ने उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। उनके ऊपर अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उन्होंने एसएसपी से गुहार लगाई। तब कहीं पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें