फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्याकर लटकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार से लापता एक युवक का शव पेड़ पर बने फंदे पर लटका मिला। परिवार वालों का आरोप है कि युवक ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने एक महिला पर हत्या कराने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम भरतपुर निवासी मोहित पटेल (22) पुत्र राजवीर सिंह दो भाइयों में छोटा था। वह खेतीबाड़ी करके परिवार का हाथ बंटा रहा था। पिता राजवीर के अनुसार मोहित कभी-कभी शराब पी लेता था लेकिन गुरुवार को उसने शराब नहीं पी थी। रात करीब आठ बजे खाना खाकर घर से निकला था। उसके बाद मोहित कहां लापता हो गया, पता नहीं चला। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिवार वालों को चिंता हुई। तब उन्होंने युवक की खोजबीन शुरू कर दी। परिवार वाले रात से लेकर शुक्रवार दोपहर तक खोजते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। दोपहर बाद परिवार वालों को पता चला कि मोहित का शव अरिल नदी के नजदीक खेतिहर इलाके में एक पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका है। यह सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वाले रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। तब तक गांव के दर्जनों लोग आ गए। बड़े भाई रोहित और पिता ने बताया कि एक महिला मोहित के पीछे पड़ी थी। उसी ने हत्या करवाकर शव को फंदे पर लटका दिया है। इधर, घटना की सूचना पर पहुंचे दबतोरी चौकी इंचार्ज कामेश कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें