फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ी मांस लदी डीसीएम, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। बरेली-बदायूं हाईवे पर ग्राम विजय नगला के पास पुलिस ने मांस लदी एक डीसीएम को पकड़ लिया। उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। अभी उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। चालक से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक डीसीएम बरेली से बदायूं की ओर आ रही थी। ग्राम विजय नगला के पास अचानक उसका किसी अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट हो गया, जिससे गाड़ी स्टार्ट नहीं हो सकी। इधर, हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम को चेक किया तो उसमें मांस लदा निकला। इस पर पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। डीसीएम में करीब 30 से 40 क्विंटल मांस बताया जा रहा है। मांस किस पशु का है अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस डीसीएम को क्रेन से खिंचवाकर थाने ले गई। उसके बाद चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। देर शाम तक उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी। एसओ हरिभान सिंह राठौड़ ने बताया कि मांस के सैंपल लेकर शेष बचे मांस को नष्ट करा दिया गया। चालक से पूछताछ चल रही है। उसके बाद कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें