फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के अपहरण की उड़ी अफवाह, पुलिस ने किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक परिवार ने अपनी लड़की के अपहरण का शोर कर दिया। इस पर पुलिस ने लड़की के साथ एक युवक को पकड़ लिया और उसकी कार बरामद कर ली। एक युवक भागने में सफल रहा। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गुरुवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी लड़की दो युवकों के साथ कार में बैठकर जा रही थी। ये कार लालपुल पुलिस चौकी के नजदीक पहुंची थी कि उसका पीछा करते हुए आए लड़की के घर वालों को पुलिस को सूचना दे दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी को दो लड़के अपहरण करके ले जा रहे हैं। इसकी सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार से एक लड़के को हिरासत में ले लिया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। उनके पास से कार बरामद कर ली है। पुलिस ने लड़की के पिता की ओर से पकड़े गए युवकों रजत और शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। शिवम की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें