फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव गुधनी में एक महिला गृहकलह के चलते बंद कमरे में फंदे पर लटक गई। परिवार वालों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव गुधनी निवासी कृष्णपाल सिंह की पत्नी गुड्डो देवी (32) बुधवार की देर रात कमरे में बंद हो गई। इसके बाद उसने अपने गले में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन को जब इसकी जानकारी हुई तो घर में अफरातफरी मच गई। इसके बाद ससुराल वालों ने इसकी सूचना मृतका के मायके वालों को दी। इसके बाद मायके वाले भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्ष में काफी देर तक बातचीत होने के बाद आपस में किसी बात को लेकर समझौता हो गया। उसके बाद मृतका का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव के लोग बताते है कि मृतका का पति कृष्णपाल सिंह आए दिन शराब पीकर घर पर आता था, जिसको लेकर घर पर रोजाना कलह होती थी। संभवत: इसी से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। गुड्डो देवी अपने पीछे छोटे-छोटे चार बच्चों को बिलखता हुआ छोड़ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें