फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला मंडी में आढ़ती की गुल्लक से एक लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कृषि उत्पादन मंडी समिति में आढ़ती की गुल्लक से एक लाख रुपये चोरी हो गए। इसकी भनक लगते ही आढ़ती ने तीन नौकरों पर शक जताया तो 50 हजार रुपये करीब आधा घंटा बाद ही गद्दी के नीचे फेंक दिए गए जो आढ़ती को मिल गए लेकिन बाकी की रकम को लेकर नौकरों ने कोई खास जानकारी नहीं दी। पुलिस ने तीनों नौकरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुरानी अनाज मंडी निवासी रोबिन वार्ष्णेय की आढ़त नवीन गल्ला मंडी में है। गुरुवार सुबह में वह डेढ़ लाख रुपये लेकर आढ़त पर पहुंचे। रुपये उन्होंने गुल्लक में रख दिए। गुल्लक में ताला भी डाल दिया। पूर्वाह्न में रोबिन ने गुल्लक खोली तो 50-50 हजार रुपये की दो गड्डी गायब थीं। रोबिन ने आढ़त पर काम करने वाले तीन नौकरों को डांटा तो करीब आधा घंटा बाद ही 50 हजार रुपये की एक गड्डी गुल्लक के पास गद्दी के नीचे रखी मिल गई लेकिन बाकी की रकम का जब कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने कोतवाली फोन कर पुलिस को बुला लिया।
दरोगा शिवेंद्र भदौरिया ने शक में तीनों नौकरों से पूछताछ भी की। बाद में तीनों को हिरासत में ले लिया गया। आढ़ती रोबिन ने बताया कि पिछले बृहस्पतिवार को भी उनकी गुल्लक से 60 हजार रुपये गायब हुए थे, उनका भी पता नहीं लग पाया। पूछताछ के दौरान तीनों युवकों ने कुछ ऐसी बातें भी कहीं जो एक-दूसरे के बयान के विरोधाभासी हैं। दरोगा भदौरिया ने बताया कि आढ़ती ने अभी तहरीर नहीं दी है। इधर, इसकी भनक लगते ही आरोपी नौकरों के परिजन भी कोतवाली आ धमके। उन्होंने भी आढ़ती के सामने अपना पक्ष रखा। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें